ऐसे फूड्स, जिन्हें प्लास्टिक के बॉक्स में स्टोर करना हो सकता है खतरनाक

Source:

गर्म खाने को प्लास्टिक के बॉक्स में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि हीट प्लास्टिक में मौजूद केमिकल जैसे BPA और फथलेट्स खाने में मिल जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

Source:

कच्चे मीट को भी प्लास्टिक के डिब्बे में रखने से बचना चाहिए. इनमें पहले से ही बैक्टीरिया होते हैं, जो प्लास्टिक कंटेनर में और पनप सकते हैं. वहीं, प्लास्टिक में मौजूद केमिकल भी मीट में मिल सकते हैं

Source:

टमाटर, संतरा और बेरीज जैसे फ्रूट्स को भी प्लास्टिक के कंटेनर में नहीं रखना चाहिए. प्लास्टिक में मौजूद केमिकल से फ्रूट्स का स्वाद बिगड़ सकता है. इससे अच्छा है कि आप इसे किसी गिलास कंटेनर में रखें.

Source:

फर्मेंटेड फूड्स जैसे किमची और अचार को प्लास्टिक कंटेनर में रखने से बचना चाहिए. खट्टी चीजों के संपर्क में आने से प्लास्टिक BPA और फ्थेलेट्स जैसे केमिकल छोड़ती है, जो खाने में मिल जाते हैं.

Source:

फैटी फूड्स जैसे चीज, मकखन और नट्स को भी प्लास्टिक कंटेनर में नहीं रखना चाहिए. ये भी प्लास्टिक में मौजूद केमिकल के संपर्क में आ सकते हैं और शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

Source:

Thanks For Reading!

कितने पढ़े-लिखे हैं श्रीधर वेम्बू, Zoho Arattai ऐप इनोवेटर को जानिए

Find Out More